अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी है। अकनूर के परगवाल सेक्टर अंतर्राष्ट्रीय सीमा फायरिंग सबसे पहले शुरू हुई।
परगवाल सेक्टर के अलावा अर्निया, आरएस पुरा, सांबा और कथुआ सेक्टर में पहले से ही फायरिंग हो रही है। पुंछ और राजौरी के कुछ हिस्सों में एलओसी पर फायरिंग की खबर है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फायरिंग में 24 लोग घायल हो गए है।
सूत्रों के मुताबिक लगातार फायरिंग से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमांत इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पाकिस्तान की फायरिंग में सुंदरबनी में तैनात बीएसएफ के लांस नायक शहीद हो गए।
Lance Naik Sam Abraham of BSF lost his life during ceasefire violation by Pakistan in Sunderbani #JammuAndKashmirpic.twitter.com/XGnanoU6U4
— ANI (@ANI) January 19, 2018
खबरों के मुताबिक एलओसी पर घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में है।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us