गांधी और मंगलयान होंगे 2000 के नए नोट की पहचान

लोकसभा चुनाव में काले धन को अहम मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी के लिए इसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती साबित हुई

लोकसभा चुनाव में काले धन को अहम मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी के लिए इसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती साबित हुई

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
गांधी और मंगलयान होंगे 2000 के नए नोट की पहचान

2000 का नया नोट

लोकसभा चुनाव में काले धन को अहम मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी के लिए इसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती साबित हुई। लेकिन उन्होंने हमेशा से भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग जारी रखी। उन्होंने एकाएक 500 और 1000 के नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगाकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। आइए देखते हैं कैसे होंगे 2000 के नए नोट।

Advertisment

कैसा दिखेगा 2000 का नोट

ये भी पढ़ें, काले धन पर पीएम मोदी का 'सर्जिकल स्ट्राइक, 500 और 1000 के नोट होंगे बंद

1- दो हजार का नया नोट हल्के गुलाबी रंग का है। 
2-अंक 2000 के साथ मंगलयान की तस्वीर है
3-नोट पर 2000 देवनागरी में लिखा है।
4- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
5-छोटे अंको में 'भारतीय रिजर्व बैंक' लिखा हुआ है और '2000' नोट के बाईं ओर लिखा है।
6- नोट पर होने वाले नीले रंग के धागे को हरे रंग में बदला गया है।
7-नोट के दाहिने तरफ रिजर्व बैंक की गारंटी, वादा और राज्यपाल के हस्ताक्षर होंगे।
8-नंबर पैनल में दर्ज नोट संख्या छोटे आकार बड़े आकार में उपर बाएं तरफ और नीचे दाएं तरफ होगी
9-अशोक स्तंभ माहात्मा गांधी की तस्वीर के दाएं तरफ होगी।

Source : Sunita Mishra

Modi Black Money
      
Advertisment