/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/07/83-Havelock.png)
हेवलॉक आईलैंड पर फंसे 800 से अधिक पर्यटक
अंडमान निकोबार में भारी बारिश की वजह से हेवलॉक आईलैंड पर करीब 800 पर्यटक फंसे हैं। जिसे रेस्क्यू करने के लिए नेवी की टीम तैयार है। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में कठिनाईयां हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि नेवी ने बित्रा, बंगाराम और कुंभीर जहाजों को इस काम के लिए भेजा है। सभी पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से निकालकर पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। हेवलॉक आईलैंड पोर्ट ब्लेयर से 40 किलोमीटर दूर है।
नेवी के पीआरओ डीके शर्मा ने कहा, '800 से अधिक पर्यटक हेवलॉक आईलैंड पर हैं। हम रेस्क्यू के लिए तैयार हैं। मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।'
More than 800 tourists are stranded in Havelock Island; we are ready for evacuation, waiting for weather to clear: DK Sharma (Navy PRO) pic.twitter.com/mM8sRQKAaA
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016
अंडमान और निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद मांगी थी।
HIGHLIGHTS
- अंडमान निकोबार के हेवलॉक आईलैंड पर फंसे 800 से अधिक पर्यटक
- नेवी ने बित्रा, बंगाराम और कुंभीर जहाज को रेस्क्यू के लिए भेजा
- खराब मौसम की वजह से नेवी को रेस्क्यू में हो रही है कठिनाई