उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में गरज के साथ पड़ सकती है छीटें

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में गरज के साथ पड़ सकती है छीटें

दिल्ली में भारी बारिश (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है वहीं उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जाताई गई है। दिल्ली में आज सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

दिल्ली में सुबह आर्द्रता 90 फीसदी तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़ेंः मंगोलपुरी मंगोलिया में नहीं है, मौत उनकी भी है लेकिन मीलार्ड देख तो लीजिये

विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Source : News Nation Bureau

Delhi rainfall rainfall heavy rainfall
Advertisment