अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावनाः मौसम विभाग

देश के कई भागों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावनाः मौसम विभाग

अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना (फाइल फोटो)

देश के कई भागों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई भागों के साथ साथ पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-तटीय ओडिशा में मध्य स्तर पर और हरियाणा में निम्न स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया है।

मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में प्रचलित चक्रीय तूफान के चलते, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक गंगा के पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि केरल से दक्षिण तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि उत्तर पूर्वी बिहार और उत्तर तटीय ओडिशा में भी भारी बौछार हो सकती है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून बढ़ने की संभावना है।

यह भी कहा गया है कि मध्य मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों समेत भारत के केंद्रीय मैदानों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

इस बीच, कोलकाता में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस, नई दिल्ली में 34.5 डिग्री सेल्सियस और चेन्नई और मुंबई में क्रमशः 38.2 और 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

और पढ़ेंः यूपी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह बाढ़ जैसे हालात, 48 घंटे तक होगी तेज बरसात

Source : News Nation Bureau

India Meteorological Department Rainfall in North India heavy rainfall in next 24 hours Monsoon In India Met Monsoon rainfall heavy rainfall
      
Advertisment