झुलसाने लगी गर्मी, कई शहरों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

देश के अलग अलग हिस्सों में गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। कई जगह पर पारा 40 डिग्री तक को पार कर गया है।

देश के अलग अलग हिस्सों में गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। कई जगह पर पारा 40 डिग्री तक को पार कर गया है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
झुलसाने लगी गर्मी, कई  शहरों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झुलसाती गर्मी (फाइल फोटो)

अप्रैल की शुरुआत से ही दिल्ली सहित देश के अलग अलग हिस्सों में गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। कई जगह पर पारा 40 डिग्री तक को पार कर गया है।

Advertisment

दिल्ली में भी रविवार सुबह मौसम बेहद गर्म रही। सुबह से ही तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज़्यादा 23.9 दर्ज किया गया।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश के उत्तरी, पश्चिमी व मध्य हिस्से में शनिवार को कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया और लू का असर भी रहा।

और पढ़ें: पीएम मोदी को भरोसा- सीएम योगी सुधारेंगे यूपी की कानून-व्यवस्था

राजस्थान के चुरु में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद में 40.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम तल्ख ही रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसा कई जगह पर तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

और पढ़ें: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी की वजह से दो लोगों की मौत, राज्यों में अलर्ट जारी

Source : IANS

Jaipur delhi temperature Ahemdabad Heat April
      
Advertisment