वीरभद्र सिंह के निधन पर बोले मोदी, उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा

वीरभद्र सिंह के निधन पर बोले मोदी, उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा

वीरभद्र सिंह के निधन पर बोले मोदी, उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा

author-image
IANS
New Update
He had

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisment

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

डॉक्टरों ने कहा कि वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

आईजीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने कहा कि वीरभद्र सिंह का तड़के 3.40 बजे निधन हो गया, वह सोलन जिले के अर्की से मौजूदा विधायक थे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment