हरियाणा में भूस्खलन, दो की मौत, कई फंसे

हरियाणा में भूस्खलन, दो की मौत, कई फंसे

हरियाणा में भूस्खलन, दो की मौत, कई फंसे

author-image
IANS
New Update
Haryana

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

हरियाणा के भिवानी जिले में शनिवार को एक खनन क्षेत्र में भूस्खलन होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य फंस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

भिवानी के तोशाम ब्लॉक के दादम माइनिंग जोन में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक ट्वीट में कहा कि वह तेजी से बचाव अभियान सुनिश्चित करने और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

घटनास्थल का दौरा करने वाले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया को बताया कि कुछ लोगों की जान चली गई है और तीन अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने कहा कि तीन से चार लोग दूसरी जगह जा रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ और वे अपने वाहनों में फंस गए थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment