बीजेपी मंत्री की मांग, AMU का नाम बदल कर रखें राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय

इस विवाद में अब हरियाणा के वित्त मंत्री कैपटन अभिमन्यु ने कहा है कि AMU का नाम बदल देना चाहिए।

इस विवाद में अब हरियाणा के वित्त मंत्री कैपटन अभिमन्यु ने कहा है कि AMU का नाम बदल देना चाहिए।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
बीजेपी मंत्री की मांग, AMU का नाम बदल कर रखें राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय

हरियाणा के वित्त मंत्री कैपटन अभिमन्यु (फाइल फोटो)

अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

Advertisment

इस विवाद में अब हरियाणा के वित्त मंत्री कैपटन अभिमन्यु ने कहा है कि AMU का नाम बदल देना चाहिए।

अभिमन्यु ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'जाट राजा' महेंद्र प्रताप के नाम पर रख दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा,'जिस शख्स ने देश के टूकड़े किये उसकी तस्वीर विश्वविद्यालय के अंदर है लेकिन राजा महेंद्र प्रताज सिंह की नहीं। मैं मांग करता हूं कि AMU का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय कर दिया जाए।'

बता दें कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर पर बीजेपी विधायक सतीश गौतम ने सवाल किया था जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। जिन्ना कि तस्वीर छात्रसंघ हॉल में लगी हुई थी।

विवाद होने पर कॉलेज के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने सफाई देते हुए कहा था कि जिन्ना की तस्वीर AMU में 1938 से लगी हुई है। इसके अलावा उनकी तस्वीर मुबई हाई कोर्ट, साबरमती आश्रम और नेहरु स्मारक संग्रहालय में लगी हुई है।'

और पढ़ें: नवाज़ शरीफ ने माना मुंबई हमले में शामिल थे पाक आतंकी, ट्रायल में देरी पर भी उठाए सवाल

Source : News Nation Bureau

AMU Abhimanyu Haryana
      
Advertisment