शिवपुरी में ओला पीड़ित किसान ने मदद की गुहार लगाते हुए पूर्व विधायक के पैर पकड़े
शिवपुरी में ओला पीड़ित किसान ने मदद की गुहार लगाते हुए पूर्व विधायक के पैर पकड़े
शिवपुरी:
मध्यप्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने फसलों को बड़े पैमाने पर तबाह किया है। किसान अपने को संकट में पा रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। मदद की खातिर शिवपुरी में तो एक किसान पूर्व विधायक के पैरों पर ही गिर पड़ा।शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि के बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बदरवास के दीघोद गांव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव जब गांव में पहुंचे तो यहां पर एक पीड़ित किसान ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैर पकड़ लिए।
पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। वह बर्बाद हो गया है। प्रशासन से नुकसान के एवज में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की। दीघोद में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे और अन्य प्रशासनिक अमला भी यहां पर था, जो ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गया था।
गौरतलब है कि दो दिन से हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शिवपुरी जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। अब सर्वे की बात जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है।
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सर्वे के आधार पर किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी