/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/22/28-bvt.jpg)
प्राइवेट अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत (फाइल फोटो)
इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने और अस्पतालों की लूट थमने के बजाए बढ़ते जा रहे है।
एक बेटे पर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब पहले तो अस्पताल ने बताया कि उसकी मां गुजर गई बाद में यह भी बताया गया कि उसे अब 17 लाख का बिल भी भरना होगा।
इस मामले ने एक बार फिर से इलाज़ के नाम पर लूट करने की पोल खोल दी है।
गुरुग्राम में उस शख्स ने कोलंबिया एशिया अस्पताल प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी मां (67 साल) की मौत हो गई। उनका आरोप है कि सर्जरी के बाद अस्पताल ने उन्हें 17 लाख का बिल थमा दिया था।
सर्जरी के 18 दिन बाद ही उसके मां की मृत्यु हो गई।
अलवर की निवासी मृतक सावित्री देवी को 8 जनवरी को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पित्ताशय (Gall Bladder) में एक पत्थर था। अगली सुबह उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं अस्पताल का कहना है कि ऐसी कोई सर्जरी की ही नहीं गई थी।
और पढ़ें: VIDEO: मुंबई में ट्रेन से फिसलकर गिरी महिला, सतर्क RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के डॉ चैतन्य पठानिया का कहना है, 'अगस्त 2017 में किसी अन्य अस्पताल में उसके पित्ताशय हटा दिया गया था। उसे पित्त नलिका में पत्थर हटाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'
पठानिया ने कहा, 'रोगी के परिजनों को जोखिम और जटिलताओं के बारे में बता दिया गया था। आईसीयू में रोगी की निरंतर निगरानी की जा रही थी।'
मृतक सावित्री देवी के बेटे राजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सर्जरी के बाद उनके पेट में दर्द उठने लगा था। बाद में पता चला कि उनकी आंतें क्षतिग्रस्त है । इसके बाद उनकी तीन और सर्जरी की गई।
26 जनवरी को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें: फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी अकेले मिग-21 उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Source : News Nation Bureau