गुरुग्राम: ऑटो चालक ने 7 साल की नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा में एक सात साल की बच्ची के साथ एक ऑटो चालक ने कथित तौर पर रेप किया। रेप के बाद बच्ची की हालत गंभीर है।
highlights
- गुरुग्राम में सात साल की बच्ची के साथ रेप
- ऑटो चालक ने किया किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:
गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा में एक सात साल की बच्ची के साथ एक ऑटो चालक ने कथित तौर पर रेप किया। रेप के बाद बच्ची की हालत गंभीर है। पीड़िता को सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से रेप के आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पीड़ित परिवार डूंडाहेड़ा में रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार रात एक ऑटो चालक कमल सिंह बच्ची और उसके 10 साल के भाई को फुसलाकर अपने साथ ले गया। भाई को रास्ते में छोड़कर ऑटो चालक बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने बच्ची से रेप किया।
रेप के बाद आरोपी ने दोनों को उनके घर के पास छोड़ गया। बच्ची की खराब हालत देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
इसे भी पढ़ेंः लॉकहीड मार्टिन और टाटा के बीच करार, भारत में बनाएगा F-16 लड़ाकू विमान
जिसके बाद यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें बच्ची के भाई ने आरोपी को पहचान लिया।
जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची की हालत गंभीर है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!