देश भर में गुरु पर्व की धूम, स्वर्ण मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार
आज देश भर में गुरु पर्व की धूम है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु नानक की जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई है। प्रकाशोत्सव के इस मौके पर स्वर्ण मंदिर को बेहद खूबसूरत सजाया गया है।
ये भी पढ़ें, Kartik Purnima 2016: इस कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगा आपका भाग्य जानें इसका महत्व और इतिहास
वहीं दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में भी इसे बहुत ही खास तरीके से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे को स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है।
#WATCH: Guru Nanak Jayanti celebrations at the Golden Temple (Harmandir Sahib) in Amritsar pic.twitter.com/s6PeLubWc7
— ANI (@ANI_news) November 14, 2016
आपको बता दें कि हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। सिख धर्म के अलावा इसे अन्य धर्मों में भी बेहद हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।
Delhi: Gurudwara Bangla Sahib lit up on Guru Nanak Jayanti, the festival is celebrated every year on a full moon day in the month of Kartik pic.twitter.com/wkvQnFT3iU
— ANI (@ANI_news) November 14, 2016
ये भी पढ़ें, Kartik Purnima 2016: कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसे रखें उपवास, घर में होगी धन की वर्षा
Source : News Nation Bureau