गुजरात चुनाव: आप नेता वंदना पटेल समेत 100 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

प्रदेश की महिला इकाई की अध्यक्ष वंदना पटेल और आप नेता ऋतुराज मेहता समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस जॉइन कर ली।

प्रदेश की महिला इकाई की अध्यक्ष वंदना पटेल और आप नेता ऋतुराज मेहता समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस जॉइन कर ली।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
गुजरात चुनाव: आप नेता वंदना पटेल समेत 100 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी (प्रतीकात्मक)

गुजरात इलेक्शन के ठीक पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रदेश की महिला इकाई की अध्यक्ष वंदना पटेल और आप नेता ऋतुराज मेहता समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस जॉइन कर ली।

Advertisment

बता दें कि ऋतुराज मेहता गांधीनगर से पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। पटेल ने भी महेसाणा सीट से 2014 में आप की उम्मीदवार रहीं थीं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोषी ने बताया कि मेहता और पटेल समेत आप के 100 नेता कार्यकर्ता अहमदाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी और अन्य नेताओं के समक्ष पार्टी में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 11 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसने राज्य की कुल 182 में से 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

और पढ़ें: आम आदमी पार्टी में हुई अमानतुल्ला खान की वापसी, कुमार विश्वास हुए खफा

और पढ़ें: कांग्रेस पर शाह का निशाना- अलगाववादियों, रोहिंग्या पर रुख साफ करे पार्टी

Source : News Nation Bureau

congress AAP gujarat Polls Aam Adami Party workers
      
Advertisment