logo-image

गुजरात विधानसभा में जमकर हुई हाथापाई, कांग्रेसी विधायक का टूटा पैर

गुजरात विधानसभा में जमकर हाथापाई हुई जिसमें कांग्रेस के एक विधायक का पैर टूट गया।

Updated on: 23 Feb 2017, 01:37 PM

नई दिल्ली:

गुजरात विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन (गुरुवार) को विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हाथापाई हुई जिसमें कांग्रेस के एक विधायक का पैर जख्मी हो गया।

किसानों की आत्महत्या के मामले को लेकर सरकार की ओर से मिले जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ कांग्रेसी विधायक मंत्री निर्मला बेन की ओर बढ़े। दोनों तरफ से शोरगुल होने के बीच निर्मला बेन को हाथ में चोट लगी तो कांग्रेस विधायक बलदेवजी का पैर जख्मी हो गया।

विधानसभा में हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा ने सदन को स्थगित कर दिया। हंगामे के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसे इतिहास का काला दिन करार दिया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक परेश धानानी के सवाल पर मंत्री चिमनभाई जवाब दे रहे थे, तभी परेश धानानी और बलदेवजी ठाकोर मंत्री की तरफ बढ़े। कांग्रेसी सदस्यों ने मंत्री के हाथ में से कागज झपटकर खूब हंगामा किया।

इसे भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कश्मीर, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी पहले हो चुका है लोकतंत्र शर्मसार