संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस नेताओं से जीएसटी लॉन्चिंग में शामिल होने का किया आग्रह

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों से संसद में शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के लिए प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों से संसद में शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के लिए प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस नेताओं से जीएसटी लॉन्चिंग में शामिल होने का किया आग्रह

नायडू ने जीएसटी कार्यक्रम में कांग्रेस से शामिल होने की अपील की (फाइल फोटो)

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों से संसद में शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के लिए प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि पूरा विपक्ष इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहा है, क्योंकि एआईएडीएमके, जनता दल (युनाइटेड), बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), वाईएसआर कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल जैसे कई गैर-राजग दल इसमें शामिल हो रहे हैं।

Advertisment

यह कार्यक्रम जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने के लिए संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हो रहा है। नायडू ने एक कार्यक्रम में कहा 'मैं एक बार फिर से राजनीतिक दलों, खासकर कांग्रेस पार्टी से इस संयुक्त प्रयास में शामिल होने की अपील करता हूं। यह कोई उत्सव नहीं है, यह एक क्रांतिकारी कर परिवर्तन है।'

कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि देश अभी इसके लागू होने के लिए 'तैयार नहीं है' और इसलिए वह शुक्रवार रात संसद में होने वाले जीएसटी समारोह का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मध्य रात्रि के समारोह के लिए केंद्रीय कक्ष का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अरुण जेटली ने चीन को दिया करारा जवाब, कहा-1962 और 2017 के भारत में काफी फर्क

वेंकैया ने कहा, 'मैं आपसे देश के सबसे बड़े कर सुधार के इस क्षण में शामिल होने की अपील करता हूं। इससे इस क्षण पर नजर बनाए हुए लोगों और वैश्विक समुदाय में यह संदेश जाएगा कि यह कर सुधार भारत के लिए वास्तव में ऐतिहासिक क्षण होगा। एक देश को एक रूप में देखा जाना चाहिए। परामर्श की प्रक्रिया के साथ ही हमने मिलकर मतदान किया, लेकिन अचानक अब आप इस समारोह में शामिल नहीं होना चाहते। कृपया पुनर्विचार करें।'

नायडू ने यह भी कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवगौड़ा को संयुक्त सत्र में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने यह भी कहा, 'कुछ लोग इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) हर दिन और ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: भारत और चीन सीमा पर तनाव के बीच दोनों देशों ने तैनात किए तीन-तीन हजार सैनिक

HIGHLIGHTS

  • जीएसटी लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हो कांग्रेस: नायडू
  • जीएसटी देश के लिए क्रांतिकारी कार्यक्रम:नायडू

Source : News Nation Bureau

GST GST Session parliament Vainkaiyah Naidu
Advertisment