/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/30/27-indianfarmers.jpg)
खाद पर लगने वाला कर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी हुआ (फाइल फोटो)
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लागू किए जाने से कुछ घंटे पहले हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में खाद पर लगने वाले प्रस्तावित कर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
बैठक के बाद वित्त मंत्री ने कहा, 'समिति की बैठक में सर्वसम्मति से दरों को घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया गया ताकि आगे भी जब दरों में गिरावट आए तो इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हो।' इसके साथ ही जीएसटी काउंसिल ने ट्रैक्टर्स के विशेष पार्ट्स पर लगने वाले टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में काउंसिल ने कई अन्य नियमों को भी मंजूरी दी है। जेटली की अध्यक्षता में यह काउंसिल की 18वीं बैठक थी। जीएसटी को आज आधी रात से देश भर में लागू कर दिया जाएगा। जीएसटी काउंसिल अभी तक अधिकांश वस्तु और सेवाओं की दरों को अंतिर रुप दे चुकी है।
इससे पहले काउंसिल ने अपनी समीक्षा बैठक में 66 मामलों में टैक्स की दरों को संशोधित कर दिया था। काउंसिल के समक्ष 133 वस्तुओं की जीएसटी दरों में बदलाव का प्रस्ताव आया था।
इसे भी पढ़ें: GST का सफर: वी पी सिंह ने की थी पहल, मोदी ने पहनाया अमलीजामा
बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सिनेमा टिकट पर तय की गई दरों में किसी बदलाव से इनकार कर दिया, हालांकि विवाद के बाद स्कूल बैग पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया था। इसके साथ ही इंसुलिन पर लगने वाले जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा चुका है।
100 रुपये और इससे महंगी सिनेमा की टिकटों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा जबकि 100 रुपये से कम कीमत की टिकटों पर 18 फीसदी की दर से टैक्स का भुगतान करना होगा। वहीं टोमैटो कैचअप, पैक्ड फूड्स और मसाले समेत कई प्रोडक्टस के रेट्स भी कम कर किए जा चुके हैं।
राजस्व सचिव हंसमुख अधिया के मुताबिक अभी तक जिन गुड्स के दाम तय किए गए हैं, इसमें से 80 फीसदी रोजाना इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रॉडक्ट्स हैं।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कहा, GST से 'इंस्पेक्टर राज' की वापसी तय
चाय, खाने की तेल, चीनी, टेक्सटाइल्स जैसे प्रॉडक्ट्स को 5 फीसदी वाले स्लैब में रखा गया है वहीं मोटरसाइकिल, परफ्यूम और शैंपू को 18 फीसदी वाले स्लैब में रखा गया है। जीएसटी देश में मौजूद कुल 16 केंद्रीय और राज्य करों की जगह लेगा।
HIGHLIGHTS
- जीएसटी काउंसिल की बैठक में खाद पर लगने वाले प्रस्तावित कर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया
- जिन गुड्स के दाम तय किए गए हैं, इसमें से 80 फीसदी रोजाना इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रॉडक्ट्स
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us