दिव्यांगों के लिए 100 वेबसाइटें हुई शुरू, जानें क्या हैं 'सुगम्य भारत अभियान'

मंत्री थावर चंद गहलोत ने दिव्यांगों के लिए आज यहां 100 वेबसाइटें शुरू की जिन्हें वो आसानी से समझ और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मंत्री थावर चंद गहलोत ने दिव्यांगों के लिए आज यहां 100 वेबसाइटें शुरू की जिन्हें वो आसानी से समझ और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
दिव्यांगों के लिए 100 वेबसाइटें हुई शुरू, जानें क्या हैं 'सुगम्य भारत अभियान'

दिव्यांगों के लिए 100 वेबसाइटें शुरू (फोटो साभार- india.gov.in)

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने दिव्यांगों के लिए बने 100 नई वेबसाइटों का शुभारंभ किया। दिव्यांग इन वेबसाइटों की मदद से आसानी से सबकुछ समझकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शुरू किए गए इन वेबसाइट को एक्सेसिबिलिटी प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में शुरू किया गया है।

Advertisment

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य कुल 917 वेबसाइटों को ऐसा बनाना है जिसका दिव्यांगजन भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

गहलोत ने कार्यक्रम में कहा, 'दिव्यांगजन हमारे समाज का आंतरिक हिस्सा हैं और हमें उनके कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी है।'

'सुलभ भारत अभियान' की जानकारियां साझा करते हुए गहलोत ने कहा कि इसका मकसद देशभर के दिव्यांग लोगों के लिए बाधामुक्त माहौल बनाना है।

इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला और कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे।

और पढ़ें: अलपसंख्यकों के खिलाफ़ हिंसा रोकने में नाकाम रही मोदी सरकार: रिपोर्ट

क्या है 'सुगम्य भारत अभियान'

1. ये अभियान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के विकलांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शुरू किया गया एक देशव्यापी अभियान है। जो दिव्यांगों को एक तरह का मंच देता है जिससे वो आसानी से इससे जुड़ सकते हैं।

2. अभियान का मकसद विकलांग व्यक्तियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में भागीदारी करने के लिए समान अवसर और आत्मनिर्भर जीवन देना है।

3. सुगम्य भारत अभियान अच्छा वातावरण, परिवहन, सूचना एवं संचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है।

4. इसका लक्ष्य 2018 तक देश में सरकारी क्षेत्र के परिवहन वाहनों को दिव्यांगों के लिए आसान बनाना है।

5. अभियान के अंतर्गत राष्‍ट्रीय राजधानी और राज्‍यों के राजधानियों के सभी सरकारी भवनों के पचास प्रतिशत को जुलाई 2018 तक दिव्यांगों के लिए सुगम बनाना।

और पढ़ें: नौकरशाही और टीम इंडिया के बेहतर कामकाज की वजह से हो रहा काम: पीएम मोदी

Source : News Nation Bureau

divyang disabilities Accessible India Campaign Accessible Websites Thawarchand Gahlot
      
Advertisment