Happy Birthday Google: गूगल ने 'सरप्राइज स्पिनर' देकर मनाया 19वां बर्थडे

इस डूडल में वह सभी गेम्स हैं, जो गूगल अलग-अलग मौकों पर पहले क्रिएट कर चुका है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Happy Birthday Google: गूगल ने 'सरप्राइज स्पिनर' देकर मनाया 19वां बर्थडे

गूगल डूडल

गूगल आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने खास अंदाज में डूडल्स बनाया है। इस बार गूगल के डूडल में पूरे 19 सरप्राइज दिए गए हैं।

Advertisment

19 डूडल के साथ दिया सरप्राइज

आप जैसे ही मोबाइल या डेस्कटॉप पर गूगल पर जाएंगे तो आपको एक बर्थडे केक, पार्टी हैट्स और गुब्बारों से बना डूडल नजर आएगा। इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे, आपको एक सरप्राइज स्पिनर मिलेगा। स्पिनर पर क्लिक करते ही यह घूमने लगेगा। जिस इमोजी पर जाकर वह रुकेगा, उससे संबंधित चीजें आप क्लिक करके देख सकते हैं।

बता दें कि इस डूडल में वह सभी गेम्स हैं, जो गूगल अलग-अलग मौकों पर पहले क्रिएट कर चुका है। पिछले 19 सालों में बने सभी डूडल आपको यहां एक क्लिक पर मिलेंगे। हालांकि, एक नया स्नेक गेम भी डाला गया है। आप बार-बार स्पिन करके पूरे 19 डूडल देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि 2017: सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, ये है विधि

जन्मदिन को लेकर कन्फ्यूजन

वैसे गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर जन्मदिन मना चुका है। अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि जन्मदिन गूगल का है या फिर गूगल सर्च का। गूगल के 15वें जन्मदिन पर कंपनी ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें नहीं पता कि गूगल का असली बर्थडे कब होता है।

कब डोमेन हुआ रजिस्टर?

गूगल ने 15 सितंबर 1995 को डोमेन रजिस्टर किया था। हालांकि सर्च इंजन के संस्थापक लैरी पेज और सर्जी बिन ने ने 4 सितंबर 1998 में गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर कराया था।

ये भी पढ़ें: अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का डूडल

Source : News Nation Bureau

Google Birthday Google Doodle
      
Advertisment