चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, डायवर्ट कर वापस अहमदाबाद भेजा

चंडीगढ़ से अहमदाबाद जा रही GO First की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया जिसके बाद उसे डायवर्ट किया गया। DGCA ने बताया कि फ्लाइट से पक्षी टकराने के बाद उसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।

author-image
Mohit Sharma
New Update
Go First flight

Go First flight ( Photo Credit : News Nation)

चंडीगढ़ से अहमदाबाद जा रही GO First की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया जिसके बाद उसे डायवर्ट किया गया। DGCA ने बताया कि फ्लाइट से पक्षी टकराने के बाद उसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। ये पहली बार नहीं है जब किसी विमान से पक्षी टकराया हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीते महीने यानि जून में ही भारत में दो बार विमान से पक्षी टकराने के मामले आए हैं। स्पाइसजेट के एक विमान से पक्षी टकराने की वजह से इसके इंजन में आग लग गई थी। विमान में 185 यात्री सवार थे। गनिमत रही की किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। इस विमान ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। आग लगने के बाद विमान की पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद दिल्ली से गुवहाटी जा रहे विमान से भी पक्षी टकरा गया था। ये विमान तब 1600 फीट की ऊंचाई पर था। जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर वापस दिल्ली बुला लिया गया था। 

Advertisment

क्यों होती है विमान से पक्षी टकराने की इतनी घटनाएं?
आमतौर पर लैंडिंग और टेकऑफ के समय विमान से पक्षी टकराने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा होता है। पक्षी टकराने से ज्यादातर विमान को नुकसान नहीं पहुंचता है लेकिन कुछ मामलों में फ्लाइट को तुरंत लैंड करवाने की आवश्यक्ता पड़ जाती है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) का एक सर्वे बताता है कि दुनिया में हर रोज विमान से पक्षी टकराने के करीब 34 मामले सामने आते हैं। जिससे हर साल तकरीबन 1 अरब डॉलर यानि 7800 करोड़ रुपए का नुकसान होता है।

Source : News Nation Bureau

Ahmedabad News in Hindi Go First Go First flight Ahmedabad News Latest Ahmedabad News
      
Advertisment