गीता मित्तल बनीं जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने शनिवार को जम्मू- कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
जम्मू:
न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने शनिवार को जम्मू- कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने से पहले, अदालत के रजिस्टार जनरल ने मित्तल की नियुक्ति के संबंध में वारंट को पढ़ा। उसके बाद उन्हें यहां राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मित्तल जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।
Justice Gita Mittal takes oath as the first woman Chief Justice of #JammuAndKashmir High Court pic.twitter.com/bXVM2sUw1a
— ANI (@ANI) August 11, 2018
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक और उमर अब्दुल्ला, राज्यपाल के सलाहकार, मौजूदा और पूर्व न्यायाधीश, मुख्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम, पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद्य उपस्थित थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर