हिन्दुओं की संख्या घटी, आबादी पर नहीं लगी रोक तो सामाजिक समरसता को खतरा: गिरिराज सिंह
विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में बढ़ती आबादी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है।
अमरोहा:
विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में बढ़ती आबादी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या और हिन्दुओं की कम होती संख्या पर को लेकर कहा, '1947 में 33 करोड़ आबादी थी। आज घोषित 125 करोड़ है। अघोषित 136-141 करोड़ है। आज देश में 54 जिले में हिन्दुओं की आबादी गिर गई। न सामाजिक समरसता बचेगी अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो न विकास होगा।'
1947 mein 33 crore aabadi thi, aaj ghoshit 125 crore hai, aghoshit 136-141 crore hai. Aaj desh mein 54 jile mein Hinduon ki aabadi gir gayi hai. Na samajik samrasta bachegi agar jansankhya niyantran kanoon nahi bana to, na vikas hoga: Union Minister Giriraj Singh in Amroha pic.twitter.com/cihnuBmSch
— ANI UP (@ANINewsUP) September 16, 2018
यह बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी के अमरोहा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा। इस पहले भी गिरिराज अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। साल 2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि जो लोग मोदी को पसंद नहीं करते उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। गिरिराज के इस बयान पर राजनीति गरमा गई थी।
शरिया कोर्ट पर गिरिराज सिंह ने उठाए थे सवाल
गिरिराज सिंह शरिया कोर्ट को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं। सिंह ने शरियत कोर्ट बनाए जाने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
गिरिराज सिंह ने कहा, 'देश को बांटने की साजिश चल रही है। यह राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के बाद शुरू हुई। वे संविधान को बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। एक देश एक कानून ही स्वीकार होगा न कि एक देश दो कानून।'
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अंबेडकर और महात्मा गांधी की बात करते हैं लेकिन उन लोगों ने कभी देश को बांटने के लिए अलग कोर्ट बनाने की बात कभी नहीं की थी।
और पढ़ें: संबित ने बताया 'हाफिज' तो अब गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की 'ओसामा' से की तुलना
गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल जी अंबेडकर की चर्चा करते हैं, गांधी का नाम लेते हैं पर अंबेडकर और गांधी ने नहीं कहा था कि देश को फिर से बांटने के लिेए देश में अलग से कोर्ट (शरियत) की स्थापना होगी। ये सब उनके अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी बुद्धि से हो रहा है।'
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी रंग बदलने में माहिर है। वे केरल में बीफ पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं और गुजरात में जनेऊ भी पहनते हैं।
विपक्षी दलों को बताया था ओसामा बिन लादेन
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादास्पद ट्वीट किया है। सोमवार को एक ट्वीट में गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की एकजुटता की तुलना अंतरराष्ट्रीय आंतकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, 'माओवादी, जातिवादी, सामंतवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन (NDA) के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए हैं. लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए NDA की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी।'
और पढ़ें: नीतीश ने गिरिराज सिंह को चेताया, कहा-माहौल बिगाड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं
इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी दलों की एकजुटता की तुलना मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद से कर दी थी।
संबित ने कहा था,' इसमें कोई नई बात नहीं है कि महागठबंधन 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहता है, ऐसे कई अन्य लोग भी हैं जो यही चाहते हैं। हाफिज सईद खुलेआम नरेंद्र मोदी का खून बहाने की बात कर रहा है।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व