/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/25/78-giriraj.jpg)
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
अयोध्या में विवादित स्थल पर मस्जिद बनाने को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिए बयान पर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
गिरिराज सिंह ने ओवैसी से पूछा, वो तो मक्का-मदीना जाएंगे हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा?
गिरिराज सिंह यही नहीं रुके और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ओवैसी के दिल में मोहम्मद अली जिन्ना का जिन प्रवेश कर गया है इसलिए वो देश को तोड़ना चाहते हैं।'
Wo to Makka Madina jaayenge, hum kahan jaayenge? Kya Pakistan me Ram Mandir banega? Owaisi jaise log, jinke dil me Jinnah ka jinn pravesh kar gaya hai, desh ko todna chahte hain: Giriraj Singh pic.twitter.com/klADDIcPDC
— ANI (@ANI) February 25, 2018
ओवैसी ने क्या कहा था
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा था, 'विवादित जगह पर हमारी मस्जिद थी, है, रहेगी और इंशाल्लाह सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद यह एक बार फिर से उसी जगह पर बनेगी।'
गिरिराज ने मुसलमानों को बताया राम का वंशज
गिरिराज सिंह ने न सिर्फ ओवैसी को जिन्ना का जिन्न बताया बल्कि भारतीय मुसलमानों को भी राम का वंशज कह डाला। उन्होंने कहा, 'भारत में कोई भी मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है, कोई विदेशी मुसलमान का वंशज नहीं है। हिन्दुस्तान के मुसलमान राम का वंशज हैं, हमारे पूर्वज एक हैं लेकिन पूजा पद्धति अलग हो सकती है।'
और पढ़ें: दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Source : News Nation Bureau