जेल में मनेगी रॉकी यादव की दीवाली, SC ने जमानत पर लगाई रोक

चर्चित गया रोडरेज मामले के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी को फिर से जेल की हवा खानी पड़ेगी।

चर्चित गया रोडरेज मामले के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी को फिर से जेल की हवा खानी पड़ेगी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
जेल में मनेगी रॉकी यादव की दीवाली, SC ने जमानत पर लगाई रोक

रॉकी यादव

चर्चित गया रोडरेज मामले के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी को फिर से जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Advertisment

रॉकी को पटना हाईकोर्ट ने 19 अक्टूबर को जमानत दी थी। जिसके खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

रॉकी को एक कारोबारी के बेटे आदित्य राज सचदेवा को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी नई लैंडरोवर गाड़ी को पास नहीं देने पर स्विफ्ट कार सवार छात्र आदित्य राज सचदेवा को गोली मारी थी।

और पढ़ें: रॉकी यादव ने जेल से निकलते ही दिखाया रौब, पत्रकारों से की बदसलूकी

Source : News Nation Bureau

Supreme Court JDU MLC aditya sachdeva Gaya bail Rocky yadav
      
Advertisment