गांधी जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान' के साथ देश का राष्ट्रपिता को नमन, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है आज

महात्मा गांधी के जीवन का मंत्र था, 'स्वच्छता ईश्वर है'। अपने जीवनकाल में महात्मा गांधी ने स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित और जागरुक किया था।

महात्मा गांधी के जीवन का मंत्र था, 'स्वच्छता ईश्वर है'। अपने जीवनकाल में महात्मा गांधी ने स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित और जागरुक किया था।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
गांधी जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान' के साथ देश का राष्ट्रपिता को नमन, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है आज

स्वच्छ भारत अभियान के साथ गांधी जयंती पर देश का राष्ट्रपिता को नमन

आज महात्मा गांधी की 148वीं जन्मदिवस पर देशवासी स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बना कर बापू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बापू के जन्मदिवस पर शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के इस बार तीन साल पूरे हो गए हैं।

Advertisment

ध्यान देने वाली बात यह है कि महात्मा गांधी के जीवन का मंत्र था, 'स्वच्छता ईश्वर है'। अपने जीवनकाल में महात्मा गांधी ने स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित और जागरुक किया था।

उनके कदमों पर चलकर भारत सरकार ने देश को 2019 तक 'क्लीन इंडिया' बनाने का संकल्प लिया है।

भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने की पहल इसी दिशा में एक अहम कदम है। इस मिशन के तह्त गांव-गांव में केंद्र और राज्य सरकारें टायलेट बनाने के काम में लगी है।

महात्मा गांधी का स्थान भारत में क्या है इसे समझाने और व्यक्त करने की ज़रुरत नहीं है। 

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और शास्त्री को किया याद, दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के न सिर्फ अगुआ रहे बल्कि भारतीय लोगों के लिए वो राजनीतिक और धार्मिक गुरू भी थे।

उनका अहिंसा का सिद्धांत देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध था। अहिंसा की ढाल के चलते आज़ादी का संघर्ष पाने में उनके योगदान का लोहा पूरी दुनिया ने माना था।

संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने 2 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है। महात्मा गांधी के साथ ही इस दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिवस है।

वो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में साल 1920 को जुड़े थे। शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था।

उनकी आकस्मिक मौत ताशकंद में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। हालांकि आज भी लोग उनकी मौत के कारणों के पीछे किसी षडयंत्र के होने की आशंका व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' का है सलमान खान कनेक्शन, जानें कैसे

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

2nd october international ahinsa diwas swachh bharat abhiyan Mahatma Gandhi Lal Bahadur Shastri gandhi-jayanti
Advertisment