इसरो 2022 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा

देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 तक मानव सहित गगनयान अंतरिक्ष में भेजेगा।

देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 तक मानव सहित गगनयान अंतरिक्ष में भेजेगा।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
इसरो 2022 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा

इसरो प्रमुख के सिवन (एएनआई)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि वह 2022 तक किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, 'मानव अंतरिक्ष अभियान के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां विकसित की जा रही हैं। हम 2022 तक किसी भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेंगे।'

Advertisment

इससे पहले नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 तक मानव सहित गगनयान अंतरिक्ष में भेजेगा।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च किया। उन्होंने मंगल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।'

सिवन ने यहां सात जुलाई को एक समारोह में कहा, 'मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां तैनात की जा रही हैं, क्योंकि लोगों को अंतरिक्ष में भेजना भारत का सपना है।' इसरो चेयरमैन ने हालांकि स्वीकार किया था कि अंतरिक्ष एजेंसी अभी एक मानव अंतरिक्ष यान निर्माण करने के 'करीब नहीं' है।

और पढ़ें- चार साल में बहुत कुछ बदला, पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते: पीएम मोदी

सिवन ने कहा, 'हम उसके (मानव अंतरिक्ष यान) करीब नहीं हैं। अंतरिक्ष में लोगों को भेजने की दिशा में हमारे सपने को पूरा करने के लिए हमें बहुत काम करने की जरूरत है।'

Source : IANS

chairman k shivan PM modi red-fort
      
Advertisment