ताजमहल का दीदार करने आज आगरा जाएंगे इमैनुअल मैक्रों , पर्यटकों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
ताजमहल का दीदार करने आज आगरा जाएंगे इमैनुअल मैक्रों , पर्यटकों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे।

Advertisment

इसके मद्देनजर आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। मैक्रों की अगवानी करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आगरा पहुंच चुके है।

कार्यक्रम के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति 11 मार्च को शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से अपने विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे ताजमहल में प्रवेश करेंगे। वह लगभग एक घंटे तक ताज का दीदार करेंगे।

शाम 6:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे और 6:40 बजे दिल्ली के लिए उनका विमान उड़ान भरेगा।

रविवार की छुट्टी में ताज देखने आने वाले पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वीवीआईपी मेहमान के लिए कम से कम दो घंटे के लिए ताजमहल बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें: एयरसेल ने इस तरह बैंकों को लगाया 15,500 करोड़ रुपये का चूना

Source : News Nation Bureau

France President Emmanuel Macron
      
Advertisment