बिहार के औरंगाबाद में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, चार जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर

एसपी का कहना है कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी का कहना है कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बिहार के औरंगाबाद में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, चार जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर

फाइल फोटो

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर पॉवर जेनरेटिंग कंपनी (एनपीजीसी) परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर अपने ही साथियों पर गोली चला दी।

Advertisment

इस घटना में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एनपीजीसी में तैनात सीआईएसएफ के जवान बलबीर सिंह से उसके कुछ दोस्तों ने गुरुवार दोपहर घर-परिवार को लेकर कुछ मजाक कर लिया। इससे नाराज बलबीर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि बलबीर इस बात से इतने गुस्से में था कि उसने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में हेड कांस्टेबल अमरनाथ मिश्रा (दरभंगा), बच्चा शर्मा (पटना) और हवलदार अरविंद कुमार (उत्तर प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोलीबारी में घायल एएसआई गौरीशंकर राम (गढ़वा, झारखंड) ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जवान बलबीर सिंह को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। बलबीर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही CISF डीजी और आईजी औरंगाबाद पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: BSF के बाद CRPF जवान का वीडियो वायरल, पीएम मोदी से सुविधा बढ़ाने के लिए की अपील

एसपी का कहना है कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के नाम बच्चा शर्मा, एन मिश्रा, अरविंद कुमार और जी एस राम हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बलवीर ने तब शूट किया, जब अन्य सभी जवानों की शिफ्ट चेंज हो रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बलबीर को दबोच लिया। वह योगा कोर्स करके दो महीने बाद वापस आया था और छुट्टियों को लेकर कुछ परेशान चल रहा था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: BSF जवान का Video हुआ वायरल, सेना के अधिकारियों पर लगाया राशन बेचकर खाने का आरोप

Source : News Nation Bureau

News in Hindi CISF jawan
Advertisment