मणिपुर में कांग्रेस को झटका, 4 विधायक बीजेपी में शामिल

मणिपुर में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के चार विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

मणिपुर में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के चार विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मणिपुर में कांग्रेस को झटका, 4 विधायक बीजेपी में शामिल

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के चार विधायक

मणिपुर में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के चार विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। इससे पहले दो कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे।

Advertisment

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में वाई. सुरचंद्रा, नगमथांग हॉओकिप, ओ. लुखोई और एस. बीरा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. भाबनंदा ने चारों विधायकों का बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल होने वाले टी. श्यामकुमार पहले कांग्रेसी विधायक थे। उन्होंने 15 मार्च को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

एक अन्य विधायक जी. जोउ भी उनके बाद बीजेपी में शामिल हुए।

मार्च में हुए चुनाव में 60 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 28 सीटें हासिल की थी और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन बीजेपी ने 21 सीटें हासिल की और दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बना ली।

और पढ़ें: प्रियंका गांधी का जवाब पति रॉबर्ट वॉड्रा के पैसों से नहीं अपनी संपत्ति से ख़रीदी ज़मीन

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष टी.एन.हॉओकिप ने कहा, 'चुनाव के बाद चीजें बदली हैं। मित्र शत्रु बन गए हैं। यहां कोई सिद्धांत या विचार नहीं है। जो लोग दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अयोग्य ठहराए जाने का डर नहीं है।'

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष वाई. खेमचंद्र विधायक श्मामकुमार और जोउ को अयोग्य ठहराए जाने की दो याचिकाओं की जांच कर रहे हैं।

आईपीएल 10 जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायक बीजेपी में शामिल, पहले भी 2 विधायक बीजेपी में हो चुके हैं शामिल
  • सीएम एन बिरेन सिंह और राज्य इकाई के अध्यक्ष भाबनंदा ने विधायकों का बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया

Source : IANS

congress Manipur BJP
Advertisment