राहुल गांधी बोले, देश का संविधान खतरे में, बीजेपी के सदस्य कर रहे सीधा हमला
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेताओं के बयानों से देश का संविधान खतरे में है और ऐसे में इसे बचाने की ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।
नई दिल्ली:
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेताओं के बयानों से देश का संविधान खतरे में है और ऐसे में इसे बचाने की ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि धर्म निरपेक्ष लोगों की अपनी कोई पहचान नहीं होती है। साथ ही कहा था कि संविधान बदलने के लिए ही बीजेपी सत्ता में आई है।
अनंत हेगड़े के इस बयान को लेकर सियासी पारा भी चढ़ा था। कांग्रेस ने संसद में इस मसले पर स्थगन प्रस्ताव भी दिया था। हालांकि बीजेपी और मोदी सरकार ने अनंत हेगड़े के इस बयान से किनारा कर लिया था।
कांग्रेस के स्थापना के 132 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े के बयान की आलोचना करते हुए कहा, 'संविधान की बुनियाद खतरे में, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बयाने से ये खतरे में है, इसकी पीठ पर लगातार हमला किया जा रहा है, ये कांग्रेस पार्टी और हर एक की जिम्मेदारी है कि इसे बचाया जाए।'
और पढ़ें: ट्रिपल तलाक बिल लोकसभा में होगा पेश, राजनीतिक खेमेबाजी तेज
उन्होंने कहा, 'हमारे देश में आज जो भी हो रहा है, वो धोखे का एक जाल है। बीजेपी इस सिद्धांत पर काम करती है कि झूठ का राजनीतिक फायदे के लिये इस्तेमाल किया जाए और यही फर्क हैं उनमें और हममें। हम शायद बेहतर नहीं कर रहे हैं हम हार सकते हैं लेकिन हम सच का साथ नहीं छोड़ेंगे।'
और पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का विवादित बयान, धर्मनिरपेक्ष लोगों को अपने वंश का पता नहीं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी