/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/15/12-raghunath-jha.jpg)
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा (फोटो)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता रघुनाथ झा का रविवार रात को निधन हो गया है। रघुनाथ इस दौरान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती थे।
78 साल के रघुनाथ झा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। वह बिहार की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका थे। रघुनाथ का लंबा राजनीतिक करियर रहा है, वह 6 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे हैं।
केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था।
Former Union minister Raghunath Jha passed away at Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital last night.
— ANI (@ANI) January 15, 2018
रघुनाथ जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और सजपा और समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें हैं। इन्होंने 1990 में लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें: विकलांग लड़की के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक नाबालिग भी शामिल
और पढ़ें: जींद में गैंगरेप के बाद की छात्रा की निर्मम हत्या, दोहराया गया निर्भया कांड
Source : News Nation Bureau