नहीं रहे यूएन के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, इस वजह से हुआ निधन

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्ना का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्ना शनिवार (18अगस्त) को एक छोटी सी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्ना का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्ना शनिवार (18अगस्त) को एक छोटी सी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
नहीं रहे यूएन के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, इस वजह से हुआ निधन

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्ना (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान शनिवार (18अगस्त) को एक छोटी सी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये।

Advertisment

और पढ़ें : NN Exclusive: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा- भारतीय एजेंट बता मिल रही हैं धमकियां

कोफी अन्नान फाउंडेशन ने अन्नान के निधन की खबर को जारी किया। उनका निधन स्‍विटजरलैंड में हुआ जहां वे अपना इलाज करवा रहे थे। 2001 में कोफी अन्ना को उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबल का शांति पुरस्कार दिया गया था। जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक वो संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव के तौर पर कार्यरत रहे। कोफी अन्नान पहले अफ्रीकी मूल के संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे।

नोबल पुरस्‍कार विजेता कोफी अन्‍नान का जन्‍म घाना के कुमासी में साल 1989 में हुआ था। महासचिव रहने के दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
कोफी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसके साथ ही नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन 'द एल्डर' के अध्यक्ष थे।

कब कहां कोफी अन्नान ने काम किया

  • अन्नान 1962 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
  • मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे।
  • मार्च 1993 में अन्नान संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
  • जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव रहे।

कोफी अन्ना की शिक्षा

  • अन्नान ने मैकलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।
  • स्नातक संस्थान जिनेवा से इंटरनेशनल रिलेशंस और एमआईटी में मैनेजमेंट किया।

और पढ़ें : VIDEO: इमरान का शपथ लेकिन विवादों में सिद्धू, POK के राष्ट्रपति संग बैठने पर उठे सवाल

Source : News Nation Bureau

United Nations former un secretary general kofi annan kofi annan Ghana former UN secretary-general Kofi Annan Foundation Nobel Peace Price
      
Advertisment