logo-image

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी

Updated on: 31 Oct 2021, 09:00 PM

नई दिल्ली:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ मनमोहन सिंह बीते कई दिनों से दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती थे। रविवार 31 अक्टूबर को स्वस्थ होने के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।

डॉ मनमोहन सिंह को बुखार से ग्रसित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका चेकअप और निगरानी कर रही थी। डॉक्टरों की इस टीम के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 13 अक्टूबर बुधवार शाम 6 बजे स्वास्थ्य में गिरावट आने के उपरांत दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे थे।

एम्स के कार्डियो टावर में डॉक्टर नीतीश नायक की देखरेख में मनमोहन सिंह का चेकअप किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले दो दिन से हल्का बुखार था। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे थे।

इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर के निदेर्शानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल आते रहते हैं।

गौरतलब है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.