पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। कहा जा रहा है कि इस घोषणा पत्र में वोटरों को लुभाने के लिए कई योजनाएं होंगी।
चुनावी घोषणा पत्र में किसानों और भारतीय सेना के कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं पर जोर रहेगा। साथ ही नए रोजगार और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू निवेश के लिए योजनाएं होंगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2017: जल्द कांग्रेस का हाथ थामेंगे सिद्धू, पूर्वी अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव
गौरतलब है कि अरुण जेटली ने पंजाब में विजय संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो देश की सुरक्षा के लिए एलओसी पार कर जाये। ऐसे में उम्मीद लगाए जा रही है कि भारतीय सेना के लिए कई योजनाएं होंगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव में नीतीश की डगर पर कांग्रेस, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का किया ऐलान
यह पहला मौका होगा, जब कोई राज्यसभा सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेगा। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था।
Source : News Nation Bureau