राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के दुलारे हैं और वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे ले जाएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राहुल के नामांकन पर्चा भरने के बाद कहा, 'राहुल गांधी कांग्रेस के दुलारे हैं और वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे ले जाएंगे।'
Rahul Gandhi is a darling of the Congress and he will carry forward the great traditions of the party: Dr.Manmohan Singh pic.twitter.com/u7uKWZqWmd
— ANI (@ANI) December 4, 2017
और पढ़ें: राहुल का पीएम मोदी से 6ठा सवाल, पूछा- राज्य में क्यों लागू नहीं हुआ सातवां वेतन आयोग?
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 से अधिक वर्षो तक पार्टी की सेवा की है।
मनमोहन सिंह ने कहा, 'यह पार्टी के लिए एक नया अध्याय होगा और राहुल गांधी पार्टी को आगे बढ़ाने की परंपराओं को आगे ले जाएंगे।'
बता दें कि सोमवार को पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, मोतीलाल वोरा, शीला दीक्षित, अहमद पटेल और अशोक गहलोत की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।
राहुल 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बनीं अपनी मां सोनिया गांधी का स्थान लेंगे जिन्होंने सबसे लंबे समय तक कांग्रेस प्रमुख का पद संभाला है।
कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक पार्टी के शीर्ष पद के नामांकन दाखिल होने से पहले पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए।
राहुल गांधी जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने थे।
Source : News Nation Bureau