/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/31/16-rajeev.jpg)
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का सीएजी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान सीएजी शशिकांत शर्मा की जगह लेंगे। वहीं सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
राजीव महर्षि को मोदी सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। वो गुरुवार को ही गृह सचिव पद से रिटायर हुए हैं।
महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही डेप्युटी सीएजी के पद पर रंजन कुमार घोष की नियुक्ति की गई है।
आईएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। नसीम जैदी के जुलाई में रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था।
Former home secretary Rajiv Mehrishi appointed Comptroller and Auditor General of India (CAG) (file pic) pic.twitter.com/Bcc2GGNwZu
— ANI (@ANI) August 31, 2017
गृह सचिव राजीव महर्षि के रिटायर होने के बाद बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गौबा ने यह पद संभाला था। उनका कार्यकाल दो साल का फिक्सड कार्यकाल होगा। 1982 बैच के झारखंड कैडर के 58 वर्षीय गौबा को करीब दो महीने पहले गृह सचिव नियुक्त किये जाने की घोषणा हुई थी।