गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, PM मोदी और शाह ने जताया शोक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
नई दिल्ली :
गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा जी का बुधवार को निधन हो गया. मृदुला सिन्हा ने जीवन पर्यंत देश और समाज की सेवा के लिए काम किया था. उनका निधन बहुत ही दुखद है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
Smt. Mridula Sinha Ji will be remembered for her efforts towards public service. She was also a proficient writer, making extensive contributions to the world of literature as well as culture. Anguished by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/EmYWcFEb5g
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020
आपको बता दें कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं. उनकी गिनती बीजेपी के प्रभावी नेताओं में की जाती थी. मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था. उनके निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2020
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.
गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 18, 2020
हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया।
प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। pic.twitter.com/3QfvDiK7nY
गिरिराज सिंह ने जताया शोक
बिहार के बेगुसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने भी मृदुला सिन्हा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, 'गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें.'
बेहतरीन लेखिका रही हैं मृदुला सिन्हा
गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा एक सफल लेखिका भी रहीं हैं. आपको बता दें कि मृदुला सिन्हा लोक परंपराओं के बारे में लिखती रहती थीं. लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व पर जब लिखती थीं, तो लगता था जैसे-गांव की मिट्टी की सोंधी सुगंध बिखर गई हो. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी