चारा घोटाला: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा हुए कोर्ट में पेश, लालू कल जाएंगे अदालत

दो चारा घोटाला मामलों से जुड़े होने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार सुबह सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
चारा घोटाला: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा हुए कोर्ट में पेश, लालू कल जाएंगे अदालत

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा (फाइल फोटो)

चारा घोटाला मामलों से जुड़े होने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार सुबह सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Advertisment

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद भी एक चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे। 

मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने दुमका और डोरांडा निधि से धोखाधड़ी से रुपये निकाले। 

वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे। लालू पर देवगढ़ निधि से धोखाधड़ी से 95 लाख रुपये निकालने संबंधी मामले में समन जारी किया गया था।

और पढ़ें: आर्मी चीफ ने कहा- पाक, चीन और अलगाववादियों से एक साथ निपट सकती है सेना

यह समन मई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज करते हुए जारी किया गया था। आदेश में कहा गया था कि लालू और विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए अन्य को अलग-अलग मुकदमों का सामना करना होगा।

चारा घोटाले के पांच मामलों में एक में लालू को दोषी ठहराया गया है और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

और पढ़ें: गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- मंदसौर में राहुल गांधी करना चाहते थे राजनीति

900 करोड़ रुपये का यह चारा घोटाला 1990 के दशक में उस समय सामने आया था, जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। ज्यादातर मामले तत्कालीन अविभाज्य बिहार के झारखंड क्षेत्र में हुए थे।

HIGHLIGHTS

  • चारा घोटाला मामलों से जुड़े होने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार सुबह सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए
  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद भी चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे

Source : IANS

cbi-court Fodder Scam jagannath mishra lalu prasad yadav cbi
      
Advertisment