मप्र में नेहरू के जन्मदिन पर बाल कांग्रेस की स्थापना
मप्र में नेहरू के जन्मदिन पर बाल कांग्रेस की स्थापना
भोपाल:
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार को बाल कांग्रेस की स्थापना की।बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर 16 से 20 वर्ष के युवाओं को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती के अवसर पर हम बाल कांग्रेस की स्थापना कर रहे हैं।
उन्होंने किशोरों से कहा, आप देश का भविष्य हैं और आपको ही देश का भविष्य सुरक्षित रखना है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नेता तुम्हीं को कल के, बच्चों के भविष्य की परिकल्पना की थी। आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, वह उनकी ही देन है। जो हमारे साथ मंच पर बैठे हैं उनका भविष्य भी आप ही हैं।
कमल नाथ ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की रही है, हम संबंध जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं। भारत देश में इतनी जातियां हैं, इतने धर्म हैं, इतने समाज हैं, इतने देवी-देवता हैं, इतनी भाषाएं हैं, हम होली भी मनाते हैं और दीवाली भी मनाते हैं, ईद भी मनाते हैं, क्रिसमस भी मनाते हैं, गुरुनानक को भी याद करते हैं, पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है, केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां अनेकता में एकता है और उसी के कारण आज हम एक झंडे के नीचे खड़े होकर देश की संस्कृति को अपनाते हैं।
उन्होंने कहा, आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। आपको भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। देश जब आजाद हुआ तो पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां थीं। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया, केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के कई देशांे ने उस संविधान को अपनाया। आज लोग पंडित नेहरू को नीचा दिखाना चाहते हैं।
बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर आज बाल कांग्रेस में शामिल हुए 16 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं को कमल नाथ ने शपथ दिलाई कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित बाल कांग्रेस के हम सभी साथी यह शपथ लेते हैं कि हम चाचा नेहरू के सपनांे के अनुरूप भारत देश के निर्माण में अच्छे नागरिक बनकर योगदान देंगे। हम सब स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमयी इतिहास को जानेंगे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक जितने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताआंे ने देश के निर्माण एवं विकास में योगदान दिया है, उसका अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण मंे सहयोग करेंगे।
पूर्व मंत्री बाल कांग्रेस के प्रभारी बाला बच्चन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजन एवं बाल कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति ने बाल कांग्रेस में शामिल नये सदस्यांे को सदस्यता दिलाई, जिसमें 1000 से अधिक बच्चे-बच्चियों ने सदस्यता ली। समन्वयक विक्रम चौहान ने नए सदस्यों को बैच लगाकर उनका सम्मान किया।
बाल कांग्रेस के समन्वयक नीर प्रजापति ने बाल कांग्रेस की रूपरेखा से अवगत कराया। वहीं, बाल कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्य गुप्ता और समन्वयक शिवम शेखर ने बाल कांग्रेस के नए सिपाहियों को संबोधित किया। जिला कांग्रेस भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी