Foreign Media told Chandrayaan 2 less expensive than hollywood movie
विदेशी मीडिया ने भारत के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' से कम खर्चीला बताया है. विदेशी मीडिया और वैज्ञानिक जर्नलों में चंद्रयान-2 की लागत को हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के बजट के आधे से भी कम बताया है. भारत इस मिशन की सफलता के साथ अपने अंतरिक्ष अभियान में अमेरिका, रूस और चीन के समूह में आ जाएगा. स्पूतनिक ने कहा, "चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 12.4 करोड़ डॉलर है जिसमें 3.1 करोड़ डॉलर लांच की लागत है और 9.3 करोड़ डॉलर उपग्रह की.
यह लागत एवेंजर्स की लागत की आधी से भी कम है. इस फिल्म का अनुमानित बजट 35.6 करोड़ डॉलर है."चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान के निर्धारित लॉन्च के एक हफ्ते पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान(इसरो) ने मिशन की पहली तस्वीर जारी की है. 6 सितंबर को चंद्रमा की धरती को चंद्रयान-2 के छूने की उम्मीद है. चंद्र मिशन चंद्रयान-2 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा और चंद्रयान 6 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि 3,890 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 मिशन हमारे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक भारी रॉकेट के जरिए सुबह तड़के 2.15 बजे लांच किया जाएगा.
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us