केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

महाराष्ट्र, मुंबई की जहां एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों का समूह केरल में बाड़ प्रभावित इलाकों और रिस्क्यू कैंप में रह रहे लोगों के लिए राहत सामग्री जमा कर केरल भेज रहा है

महाराष्ट्र, मुंबई की जहां एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों का समूह केरल में बाड़ प्रभावित इलाकों और रिस्क्यू कैंप में रह रहे लोगों के लिए राहत सामग्री जमा कर केरल भेज रहा है

author-image
arti arti
एडिट
New Update
केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

केरल भेजने के लिए सामान इकट्ठा करती लड़कियों का समूह (ANI)

केरल में बाढ़ और भारी बारिश के बीच भी कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जो कुछ देर के लिए ही सही दिल को तसली जरूर दे जाती हैं। खबर है महाराष्ट्र, मुंबई की जहां एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों का समूह केरल में बाड़ प्रभावित इलाकों और रिस्क्यू कैंप में रह रहे लोगों के लिए राहत सामग्री जमा कर केरल भेज रहा है। एसिड अटैक सर्वाइवर समूह की एक सदस्य ने बताया कि, 'हम केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सामग्री जैसे- सेनेटरी नैपकिन, खाने की चीजें, टूथपेस्ट और भी बहुत सी चीजें भेज रहे हैं। इस दुख की घड़ी में हम सब केरल के साथ खड़ें हैं।'

Advertisment

केरल में आई त्रासदी से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। बाढ़ में अब तक 357 लोग अपनी जान गवां चुके है।

भारत ही नहीं दुनिया भर के लोग केरल की सहायता के लिए सामने आए हैं। एक आम से आम व्यक्ति भी अपने स्तर पर लोगों की मदद करने के लिए सामने आ रहा है। लोग आर्थिक सहायता के साथ-साथ जरूरी सामग्री भेज रहे हैं। बहुत से निजी और सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोग जमीनी स्तर पर भी काम कर रहे हैं।

यदि आप भी केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो इस लिंक Chief Minister's Distress Relief Fund (CMDRF) पर मौजूद जानकारी के अनुसार मदद करें।

और पढ़ें- गोवा बाढ़ प्रभावित केरल को देगा 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

यहां आप अपनी सहूलित के अनुसार कोई भी पेमेंट मोड सेलेक्ट कर सकते हैं। जिसमें पेटीएम, बैंक ट्रांसफर, इंटरनेट बैंकिंग के विकल्प मौजूद हैं। यह केरल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है जो बिल्कुल आसान और सुरक्षित है। केरल को आपकी मदद की जरूर है, यहां केरल की मदद कर आप अपना फर्ज पूरा कर सकते हैं।

Source : News Nation Bureau

maharashtra Heavy rain in flood mumbai Kerala Flood Acid attack suvivors
Advertisment