पीएम मोदी ने कहा, कार्यकर्ता ही बीजेपी की आत्मा और दिल हैं

इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। कार्यकर्ता पार्टी की धड़कन और आत्मा हैं।'

इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। कार्यकर्ता पार्टी की धड़कन और आत्मा हैं।'

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पीएम मोदी ने कहा, कार्यकर्ता ही बीजेपी की आत्मा और दिल हैं

पीएम मोदी (फोटो- IANS)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज (6 अप्रैल) 38वें स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से संवाद करेंगे।

Advertisment

इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। कार्यकर्ता पार्टी की धड़कन और आत्मा हैं। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर है वह सब कार्यकर्ताओं की ही देन है।'

उन्होंने यह भी जोड़ा, 'बीजेपी कार्यकर्ताओं के कारण ही हमे पूरे भारत के लोगों को सेवा करने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का सम्मान मौका मिला है।'

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'मैं सभी कार्यकर्ताओं के सामने अपना सर झुकाता हूं। मैं सभी कार्यकर्ताओं के लिए शीष नवाता जिन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाया।'

अपने दूसरे ट्वीट में पीएम ने कहा, 'बीजेपी न्यू इंडिया की पार्टी है। सभी वर्गों के लोगों के तरफ से विशेष आभार मिला कि हमें कई तरह के समाजिक संरचनाओं के बीच काम करने का मौका मिला।'

आज पीएम मोदी अपने ऐप के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन सभी कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों से संवाद करेंगे। जिन लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव किया गया है उनमें से नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), उत्तर-मध्य मुंबई और सारण (बिहार) शामिल हैं। इन सीटों से क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूढ़ी सांसद हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi New Delhi BJP
Advertisment