/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/16/25-delhi.jpg)
फोटो: ANI
दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं ने सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। शनिवार को हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। शीतलहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्रता 94 फीसदी दर्ज की गई और दृश्यता 1,000 मीटर रही। पिछले चार दिनों से दिल्ली लगातार कंपकंपा रही है। आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: एनकाउंटर में बिल्डर की हत्या में शामिल बदमाश घायल
इंडिया गेट पर सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं लोगों को मोटे और गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से निकलना पड़ा।
Fog shrouds the national capital as mercury dips; early morning visuals from Delhi's India Gate. pic.twitter.com/KDTJY98c2N
— ANI (@ANI) December 16, 2017
अगले 24 घंटे तक हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। रैनबसेरा में ठहरे लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(IANS इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: भारत में हर साल किडनी फेल के 1,75,000 मामले दर्ज, ये है कारण
Source : News Nation Bureau