/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/14/100-fogGettyImages-460679320.jpg)
फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)
मकर संक्रांति के दिन उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। तीन सालों में पहली बार इस बार मकर संक्रांति के दिन ठंड का असर बढ़ा है। पिछले तीन दिनों से ठंडी हवाओं और कोहरे का सितम जारी है। शनिवार सुबह कोहरे के चलते दिल्ली से चलने वाली करीब 25 ट्रेनें देरी से हैं और करीब 6 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है वहीं 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
शनिवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Delhi: 25 trains delayed, 6 rescheduled and 8 cancelled #fog
— ANI (@ANI_news) January 14, 2017
वहीं, पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो सर्दी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं है। विभाग ने 15 जनवरी को एक बार फिर मौसम की करवट बदलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 15 जनवरी को दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और 16 जनवरी को बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाने की आंशिक संभावना जताई है।