तेजस्वी यादव बोले, जिसे जनता ने चुना वो जेल में, रिजेक्टेड सत्ता में बैठा है

चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी करार दिये जाने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन जिसे जनता ने चुना वो जेल में है और जिसे रिजेक्ट किया वो सत्ता में है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
तेजस्वी यादव बोले, जिसे जनता ने चुना वो जेल में, रिजेक्टेड सत्ता में बैठा है

चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी करार दिये जाने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन जिसे जनता ने चुना वो जेल में है और जिसे रिजेक्ट किया वो सत्ता में है।

Advertisment

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, ' जो फैसला आया है उसका सम्मान करता हूं। लेकिन लालू जी को नीतीश कुमार और बीजेपी द्वारा फंसाया गया है। वो जनता के हीरो हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। हम ऊपरी अदालत में जाएंगे। '

बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, 'जिसे बिहार की जनता ने वोट दिया वो कारागार में और जिसे नकार दिया वो सरकार में हैं।'

इस केस में चाईबासा ट्रेजरी से 33.67 करोड़ रुपये गलत तरीके से निकालने के मामले में लालू यादव के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 12 आरोपियों को भी सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोषी पाया है। 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

चारा घोटाले से जुड़े एक और मामले में लालू यादव को पहले ही पांच साल की सजा हो चुकी है। इस समय लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।

लालू को चारा घोटाला के दो मामलों सजा हो चुकी है। 900 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में 69 वर्षीय लालू के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं।

और पढ़ें: चारा घोटाले के तीसरे मामले में भी लालू-जगन्नाथ दोषी करार

Source : News Nation Bureau

Tejashwi yadav Lalu Yadav Fodder Scam BJP Nitish Kumar
Advertisment