पूर्वोतर में बाढ़ः 17 लाख लोग प्रभावित, असम में 59 लोगों की मौत

एएसडीएमए ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के 24 जिलों के 1,795 गांवों में 11,93,458 लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।

एएसडीएमए ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के 24 जिलों के 1,795 गांवों में 11,93,458 लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
पूर्वोतर में बाढ़ः 17 लाख लोग प्रभावित, असम में 59 लोगों की मौत

नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ (फोटो क्रेडिट- @KirenRijiju)

असम में बाढ़ के कारण 24 जिलों में करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 59 लोगों के मौत की खबर है। राज्य में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार देखने को मिला है।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का आधा हिस्सा डूबा हुआ है। बाढ़ के कारण करीब 70 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के 24 जिलों के 1,795 गांवों में 11,93,458 लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।

प्रभावित जिलों में धीमाजी, बिस्वनाथ, लखीमपुर, सोनितपुर, दरांग, नलबारी, बरपेटा, बंगाइगांव, चिरांग, कोकराझार, धुबरी, सोपुथ सालमारा, गोलापारा, मोरीगांव, नागांव, कार्बी आंगलॉन्ग, गोलाघाट, जोरहाट मजुली, शिवसागर, चराईदेव, डिब्रूगढ़, करीमगंज तथा काचर जिला शामिल है।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से 58 जिले प्रभावित, 80 मौतें, रिजिजू ने लिया हालात का जायजा

एएसडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, 66,516 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित 25,000 से अधिक लोगों ने विभिन्न जिलों में सरकार द्वारा स्थापित 19 शिविरों में शरण ले रखी है।

वन विभाग और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाढ़ के कारण बाहर आने वाले जानवरों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है। राज्य के कई हिस्सों में ज्यादा पानी होने के कारण प्रभावित लोगों ने शिकायत की है उन्हें राहत सामग्री भी नहीं मिल रही है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

assam Arunachal Pradesh Kiren Rijiju असम में बाढ़ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान North East Floods
      
Advertisment