झारखंड के दुमका में 5 माओवादी गिरफ्तार, 31.53 लाख रु के पुराने नोट को भी पुलिस ने किया जब्त

झारखंड के दुमका में 31.53 लाख रुपये कैसे के साथ पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है

झारखंड के दुमका में 31.53 लाख रुपये कैसे के साथ पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
झारखंड के दुमका में 5 माओवादी गिरफ्तार, 31.53 लाख रु के पुराने नोट को भी पुलिस ने किया जब्त

फाइल फोटो

झारखंड के दुमका में 31.53 लाख रुपये कैश के साथ पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

माओवादियों से बरामद हुए कैश में सभी पुराने पांच सौ और एक हजार रु के नोट हैं। दुमका के एएसपी और डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि पूरे जिले में माओवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था जिसके तहत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

एसपी ने बताया कि पकड़ाए गए 5 माओवादियों में से एक मिथिलेश मंडल साल 2012 में उस वक्त पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था जब उसे गिरिडीह कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मिथिलेश कई नक्सली वारदात में शामिल रहा है और एरिया कमांडर भी रह चुका है।

गिरफ्तार किए गए माओवादियों से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, 2 कार, 5 एटीएम, 5 चेक बुक, 7 मोबाइल फोन, 5 अलग अलग बैंकों के पासबुक और कई नक्सल साहित्य बरामद किए हैं। पकड़े गए माओवादियों के पास कुछ 2000 के नए नोट भी मिल हैं।

HIGHLIGHTS

  • झारखंड के दुमका में 5 माओवादी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार माओवादी से मिले 31.53 लाख रु के पुराने नोट

Source : News Nation Bureau

state news Noteban dumka Maoists Old notes Jharkhand पांच माओवादी गिरफ्तार झारखंड
      
Advertisment