मुंबई एयरपोर्ट का रनवे 5 घंटे तक रहेगा बंद, 1600 उड़ाने होंगी प्रभावित

रनवे के निर्माण कार्यों की वजह से मुंबई एयरपोर्ट सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा।

रनवे के निर्माण कार्यों की वजह से मुंबई एयरपोर्ट सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मुंबई एयरपोर्ट का रनवे 5 घंटे तक रहेगा बंद, 1600 उड़ाने होंगी प्रभावित

मुंबई एयरपोर्ट का रनवे 5 घंटे तक रहेगा बंद, 1600 उड़ाने होंगी प्रभावित

आज मुंबई होकर जाने वाले हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आज आप मुंबई की यात्रा करना चाहते हों तो पहले स्टेटस जरूर चेक कर लें। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट आज 5 घंटे के लिए बंद रहेगा और इस दौरान रनवे पर मेंटेनेंस का काम चलेगा।

Advertisment

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर मेंटेनेंस के कारण विमानों की आवाजाही बंद रहेगी। रनवे के निर्माण कार्यों की वजह से मुंबई एयरपोर्ट सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इस बारे में एयरलाइंस कंपनियों और पायलटों को पहले ही सूचना दे दी गई और साथ में सलाह भी दी गई है कि वह इसी के अनुसार अपने विमानों की आवाजाही का कार्यक्रम तय करें।

मेंटेनेंस का असर करीब 1600 विमानों पर पड़ेगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनमें से ज्यादातर उड़ाने डोमेस्टिक है।

mumbai Mumbai airport Airlines flights
Advertisment