/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/17/21-snowfall.jpg)
बर्फबारी से सर्द हुआ उत्तर भारत (फोटो क्रेडिट- एएनआई)
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में मौसम की पहली बर्फ गिरी है। इसके अलावा राज्य के जनजातीय जिलों के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में लगातार हल्का हिमपात होने से शीतलहर ने जोर पकड़ा है। वहीं श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भी बर्फबारी के कारण बढ़ती मुश्किलों के चलते यातायात बंद कर दिया गया है।
बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में सर्दी कुछ बढ़ गई है जबकि हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम हो गया है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा गुरुवार को सबसे ठंडा रहा जहां रात में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री जबकि पहलगाम में 0.7 डिग्री और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देखें वीडियो-
#WATCH Himachal Pradesh: Visuals of fresh snowfall near Rohtang Pass pic.twitter.com/Sogvep9bsd
— ANI (@ANI) November 17, 2017
स्मॉग के हमले से अपनी स्किन का करें बचाव, अपनाये ये टिप्स
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री, कटरा में 10 डिग्री जबकि बटोटे और भदरवाह दोनों में रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी के कारण घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाला जोजिला सहित कई पहाड़ी दर्रे बंद हो गए।
यह भी पढ़ें: Tumhari sulu movie review: लेट नाइट रेडियो जॉकी बनी विद्या बालन ने जीता सबका दिल
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau