/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/10/58-jammu1.jpg)
फोटो स्त्रोत: ANI
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सोमवार को आतंकवादियों के एक सरकारी बिल्डिंग में छिपे होने की खबर मिली है। सुरक्षाबलों ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। वहीं, पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में घुसे आतंकवादी झेलम नदी से बोट में बैठकर आए थे। आतंकवादी सुबह करीब 6 बजे बिल्डिंग में घुसे और सुरक्षाबलों का ध्यान हटाने के लिए बिल्डिंग में आग लगा दी।
#WATCH Encounter between security forces and terrorists underway at EDI building in Pampore (J&K) (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/EUC3p74YFA
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
Encounter between security forces and terrorists underway at EDI building in Pampore (J&K). (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/yHNYfmNwws
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
Encounter between security forces and terrorists underway at EDI building in Pampore (J&K). (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/Wm0vOmq9xv
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
#UPDATE Encounter between security forces and terrorists underway at EDI building in Pampore (J&K).
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सरकारी बिल्डिंग से गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दी। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। इमारत में 2 से 3 आतंकी छिपे होने की आशंका है।
#FLASH Search ops underway at EDI building in Pampore (J&K) after terrorists attack police party. Area cordoned off. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
बता दें कि बीते फरवरी महीने में पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे। वहीं, एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us